कलौंजी और नींबू का मिश्रण
कलौंजी और नींबू का मिश्रण
“कलौंजी और नींबू का मिश्रण है : स्वास्थ्य के लिए लाभकारी। यह मिश्रण शरीर के इम्यून सिस्टम को
मजबूत करता है, पाचन को बेहतर बनाता है और वजन घटाने में
भी मदद करता है। जानिए इसके उपयोग के फायदे और तरीका।
वजन घटाने के लिए इन 3 तरह से करें कलौंजी का सेवन

पहला तरीका -कलौंजी के पानी का सेवन
कलौंजी के बीजों को पानी में भिगोकर उसका सेवन करना वजन घटाने के लिए बेहतरीन तरीका हो सकता है।
इस विधि में आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच कलौंजी के बीज डालकर रात भर के लिए भिगोने के
लिए छोड़ देना है। सुबह इसे छान कर खाली पेट पीना है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ता है
और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन को भी सुधारता है
जिससे शरीर में फैट के जमा होने की संभावना कम होती है।
दूसरा तरीका- कलौंजी और शहद का सेवन
कलौंजी और शहद का सेवन भी प्रभावी तरीका है। एक चम्मच कलौंजी के बीजों को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं
और इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ज्यादा फायदा होगा। ये मिश्रण शरीर में जमा फैट्स को
तोड़ने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है। शहद में नेचुरल शुगर होती है जो ऊर्जा प्रदान करती है।
तीसरा तरीका- कलौंजी और दही
कलौंजी और दही का सेवन करने से भी फायदा मिलता है। दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं
और पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस करते हैं। वही कलौंजी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है
और शरीर से एक्स्ट्रा फैट्स को कम करने में मदद करता है। आप इसे नाश्ते या भोजन के बाद ले सकते हैं।
कलौंजी के बीजों से वजन घटाना तो आसान है लेकिन गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली माताएं और लो
ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है