99% लोग गलत तरीके से पी रहे चाय, आयुर्वेद डॉक्टर की चेतावनी- 5 गंभीर बीमारी देगा यह तरीका, जानिए सही तरीका
99% लोग गलत तरीके से पी रहे चाय, आयुर्वेद डॉक्टर की चेतावनी- 5 गंभीर बीमारी देगा यह तरीका, जानिए सही तरीका
Side Effects Of Tea: बेशक चाय पीने में मजा आता है
लेकिन इसके अधिक सेवन से आपकी सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया है कि चाय की लत किसी इंसान को किस तरह प्रभावित कर सकती है।

चाय भारतीयों का पसंदीदा पेय है। कई लोग ऐसे हैं जिन के दिन की शुरुआत चाय के बिना नहीं होती है।
चाय पीने के कई फायदे हैं लेकिन बहुत से लोग चाय को स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं मानते हैं।
वैसे एक्सपर्ट ज्यादा चाय के सेवन की सलाह नहीं देते हैं।
भारत में अधिकतर घरों चायपत्ती और दूध की चाय बनती है।
एक्सपर्ट मानते हैं कि चाय की लत किसी के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।
इससे कब्ज और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉक्टर नितीश पठानिया, आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री वेल बीइंग के अनुसार, आयुर्वेद हर्बल चाय
के उपयोग की सलाह देता है। क्योंकि यह पाचन में सहायता करती है।
इससे पाचन रस उत्तेजित होता है, जिससे भोजन थोड़ा जल्दी पच जाता है।
हर्बल चाय जड़ी बूटियों और कुछ मसालों के संयोजन से बनाई जाती है
99% लोग गलत तरीके से पी रहे चाय, आयुर्वेद डॉक्टर की चेतावनी- 5 गंभीर बीमारी देगा यह तरीका, जानिए सही तरीका
और इसमें दूध का उपयोग नहीं होता है।चाय की लत है खतरनाकचाय की आदत कई लोगों को है।
वे इस पर निर्भर रहते हैं, यहां तक की कुछ लोग तो सुबह मल त्याग के लिए भी चाय का सेवन करते हैं।
वहीं कुछ लोगों को यदि एक दिन भी चाय न मिले तो उन्हें सिरदर्द, व्याकुलता, उत्कंठा और उत्तेजना,
जैसे अन्य लक्षणों का अनुभव होने लगता है। जो कि चाय पर आपकी निर्भरता के संकेत देता है।
चाय में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं और इसके अत्यधिक सेवन से हाइपरएसिडिटी, चिंता,
व्यवहार संबंधी समस्याएं और यहां तक की अवसाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इस दीर्घकालीन प्रभावों को रोकने के लिए हमें चाय के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए
और चाय को लेकर अपनी लत या आदत का समाधान करना अवश्य करना चाहिए।